चारों नपा में चुनाव लड़ेगी शिवसेना
चारों नपा में चुनाव लड़ेगी शिवसेना
सारनी| शिवसेनानगर पालिका चुनाव में जिले की चारों नगर पालिका में अपने उम्मीदवार उतारेगी। जानकारी देते हुए बैतूल प्रमुख विनोद जगताप ने बताया कि 14 सितंबर को एमपी नगर भोपाल में कार्यक्रम रखा। इसमें सभी जिलों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवंबर माह में होने वाली नगरीय निकाय चुनाव पर बैठक में चर्चा हुई। श्री जगताप ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पार्षद और अध्यक्ष जिताकर लाने का संकल्प भी लाया गया है। शिवसेना बैतूल, आमला, बैतूलबाजार और मुलताई नगर पालिका, परिषद में अपने उम्मीदवार उतारेगी।