एसडीएम ने पकड़े तीन डंपर
एसडीएम ने पकड़े तीन डंपर
मुलताई| बोरदेहीमार्ग पर रेलवे गेट के पास बुधवार को एसडीएम पंकज जैन ने गिट्टी का परिवहन करते तीन डंपरों को पकड़ा। रायल्टी के कागजात में कुछ त्रुटि होने पर तीनों डंपरों को पुलिस थाने में खड़ा कराया है। दोपहर में श्री जैन अपने वाहन से बैरियर नाके की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक डंपर को गिट्टी ले जाते हुए बोरदेही मार्ग की ओर जाते देखा। एसडीएम ने डंपर का पीछा किया। रेलवे गेट बंद होने पर गेट के पास गिट्टी से भरे तीन डंपर खड़े थे। एसडीएम ने डंपर के ड्राइवरों से रायल्टी के कागजात मांगे। कागजात में कुछ गलतियां होने पर तीनों को पुलिस थाने में लाकर खड़ा कराया।
खनिज निरीक्षक बैतूल को दूरभाष पर जानकारी देकर पंचनामा बनाने के लिए मुलताई बुलाया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले श्री जैन ने मंगलवार बाजार स्थल पर एक रेत से भरा ट्रक पकड़ा था। फोटो 4