कुपोषण से बचने बताए उपाय
मुलताई| नगरके आजाद, इंदिरा गांधी और गांधी वार्ड की आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को महिलाओं को कठपुतली के माध्यम से महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। बच्चों को कुपोषण से बचाने और स्वस्थ रखने का तरीका भी बताया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्य दिनों अपेक्षा बुधवार को महिलाओं की भीड़ रही। कठपुतली का खेल देखकर महिलाओं को उषा किरण योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य के बारे में जानकारी दी। इंदिरा गांधी वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता कवड़कर ने बताया कि कार्यक्रम से महिलाओं को विभिन्न विषयों की जानकारी देने के बाद बच्चों की देखभाल कैसे करे इसके बारे में बताया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला बामने और मंगला बचले ने बताया कि कठपुतली कार्यक्रम के बाद महिलाओं की स्पर्धा भी कराई गई।
जिस प्रकार स्पर्धा जितने के लिए महिलाओं ने पूरा दमखम लगाया उसी प्रकार महिलाओं को अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल में पूरी तरह से जागरुक रहने की समझाइश दी।