हिंदू सम्मेलन को लेकर चर्चा की
विहिपबजरंग दल प्रखंड की बैठक रविवार को कृषि उपज मंडी में हुई। बैठक में विहिप की 50वीं वर्षगांठ पर 28 दिसंबर को नागदा में होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही धर्मरक्षा निधि अपर्ण कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई। सम्मेलन में नगर प्रखंड से 1100 मोटरसाइकिल से कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में पहुंचेंगे। बैठक को विहिप जिला मंत्री नंदराम धाकड़, बजरंग दल जिला सहसंयोजक अरुण शिंदे ने संबोधित किया। इस मौके पर जगदीश धाकड़, जितेंद्र पांचाल, दुर्गालाल धाकड़, कमल आंजना, जीवन महाकाल, नारायण शर्मा, चंदरसिंह, संजय आंजना, जगदीश नागर, सुरेश गौड़, कमलदास बैरागी, संजय भारती, महेश आंजना, भौमसिंह, तेजसिंह आदि मौजूद थे।