अष्टमी पर हनुमानजी का शृंगार
नागदा. हनुमानअष्टमी पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन का दौर चला। हनुमान श्रीराम मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। सुंदरकांड रामायण पारायण का आयोजन हुआ। चंबल तट स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। फलहारी बाबा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया। भंडारे में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। (संबंधितखबरें पेज- 6 पर)