- Hindi News
- चालीसवें पर कर्बला पहुंचकर ताजियों को ठंडा किया
चालीसवें पर कर्बला पहुंचकर ताजियों को ठंडा किया
}नमाज के बाद शुरू हुआ ताजियों का कारवां }मरसिये सुन इमाम हुसैन की शहादत को याद किया
भास्करसंवाददाता | नागदा
हजरतइमाम हुसैन की शहादत में मनाया जाने वाला चालीसवां रविवार को समाप्त हुआ। इसके लिए यहां समाजजन उमड़े। मरसिये सुनकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। ताजियों का झिलमिलाता कारवां रविवार को कर्बला पहुंचकर देर रात समाप्त हुआ। इस दौरान कई लोगों ने मन्नत मांगी और जिनकी पूरी हुई, उन्होंने श्रद्धानुसार चढ़ावा चढ़ाया।
रविवार दोपहर 2 बजे नमाज के बाद बड़े साहब, छोटे साहब सहित करीब 40 ताजियों का कारवां शुरू हुआ। जो मिर्ची बाजार, पुरानी नपा, चंबल मार्ग होकर कर्बला मैदान पहुंचा, यहां ताजियों को ठंडा किया गया। वहीं इस बार शहर के जवाहर मार्ग, रामसहाय मार्ग आदि क्षेत्रों से भी ताजिये निकाले गए। मालवा में सबसे बड़े रूप में चालीसवां शहर में मनाया जाता है, इसलिए आसपास के गांवों, शहरों के अलावा गुजरात, राजस्थान से भी समाजजन यहां पहुंचे। ताजियों का कारवां शुरू होते ही लोग ताजियों को विदा करने के लिए पहुंचे और दुआ मांगी। मन्नतियों ने ताजियों के नीचे से निकलकर मन्नतें मांगी तो पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने सेहरा पेश किया।
जगह-जगहलगीं सबीलें- लोगोंके पेयजल की व्यवस्था के लिए समाजजनों ने जगह-जगह सबीलें लगाईं। मन्नतियों ने भी सबीलें बनाकर हलीम, शरबत पेयजल का वितरण किया। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ पानी, शरबत पीने के लिए उमड़ी। इसमें शामिल अखाड़ों के कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर मौजूद सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया गया।
इमामबाड़ेके लिए 21 हजार की घोषणा- पूर्वविधायक दिलीपसिंह गुर्जर, महिला नेत्री डाॅ. सरिता टटावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी आदि ने ताजियों के समक्ष जियारत की। पूर्व विधायक गुर्जर ने बड़े साहब इमाम बाड़े निर्माण के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान समाजजनों ने गुर्जर टटावत का स्वागत भी किया।
नपाने किया कलाकारों का सम्मान- ताजियोंका निर्माण करने वाले, अखाड़ों के कलाकार बैंड वालों का सम्मान नपा द्वारा पुरानी नगर पालिका पर किया। इस दौरान विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, पार्षद विजय पोरवाल मौजूद थे। वहीं समाजजनों द्वारा विधायक शेखावत पूर्व विधायक दिली