बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा की
भाजपाग्रामीण मंडल की बैठक रविवार को कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. तेजबहादुरसिंह चौहान, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश व्यास, मंडी अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी रणनीति से अवगत कराया। इस मौके पर मेहरबानसिंह, लालसिंह आंजना, युवराजसिंह राणावत, भूपेंद्रसिंह राणावत, भेरूसिंह, रामेश्वर नंदेड़ा, देवेंद्रसिंह पंवार, दादुदयालसिंह, गोपाल गुर्जर, नंदकिशोर शर्मा, विक्रम आंजना, गोवर्धन परिहार, रतन परमार, भगवानसिंह डोडिया, दरबारसिंह मकला, अशोक शर्मा, रणछोड़ गुजराती आदि मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष व्यास मौजूद कार्यकर्ता।