- Hindi News
- दिखने लगा ठंड का असर, सेहत के लिए बढ़ी चिंता
दिखने लगा ठंड का असर, सेहत के लिए बढ़ी चिंता
नागदा| उत्तरभारत से रही सर्द हवाओं का असर शहर में दिखने लगा है। सुबह हल्का कोहरा छाने से लोग घरों से निकलने में भी कतराने लगे हैं। दिनभर चल रही सर्द हवाओं से रात में लोग घरों को जल्दी पहुंच रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन करना शुरू कर दिए है। घरों में अलाव जलाने के साथ लोगों में गर्म कपड़ों का उपयोग भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार-शनिवार रात शहर में झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।
गर्मकपड़ों की ओर रुझान बढ़ा-शहर मेंबढ़ती ठंड से लोगों का रुझान गर्म कपड़ों की ओर बढ़ने लगा है। दुकानों पर स्वेटर जर्किन की खरीदी जोरों पर हो रही है। व्यापारी रोहित कोलन ने बताया महिलाओं में लाॅग स्वेटर तो पुरुषों को अपर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सेहत का भी ख्याल रखे
ठंड के चलते लोगों में सेहत की चिंता भी बढ़ गई है। सेहत बनाने के लिए लोग सुबह जल्दी उठकर रनिंग, योगासन के साथ जिम भी जाने लगे हैं। जिम ट्रेनर धीरज मेवाती ने बताया ठंड के दिनों में प्रतिदिन 100 से अधिक युवा सेहत बनाने पहुंच रहे हैं। मेवाती के मुताबिक ऐसे मौसम में रनिंग, रस्सी कूदने से शरीर को गरमाहट मिलती है। इसके अलावा खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रतिदिन देशी चने, अंकुरित हुआ हरा मूंग के साथ हरी सब्जी खाने से सेहत बनी रहती है।
ऊनी कपड़े खरीदते हुए।