तपस्या पूर्ण होने पर आज वरघोड़ा निकलेगा
तपस्या पूर्ण होने पर आज वरघोड़ा निकलेगा
उन्हेल | ग्रामरुई की पूजा मेहता द्वारा महामृत्युंजय तप पूर्ण करने पर सोमवार सुबह 9 बजे तपस्वी का वरघोड़ा निकाला जाएगा। तपस्या के दौरान मेहता ने साध्वीश्री अर्चपूर्णा श्रीजी मसा की निश्रा में एक माह तक सिर्फ गर्म जल का ही सेवन किया है। रविवार को पूजा की तपस्या पूर्ण हुई। श्रीसंघ उन्हेल, चातुर्मास समिति उन्हेल, नवकार ग्रुप उन्हेल श्रीसंघ रुई द्वारा तपस्वी का बहुमान किया जाएगा। इसके बाद तपस्वी परिवार द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध करणसिंह आंजना, रतनसिंह पटेल, रवि पटेल, चांदमल मेहता, मांगीलाल मेहता, दिनेश मेहता, सुभाष मेहता, इंदरमल मेहता, करणसिंह पटेल, रतनसिंह सरपंच, अंकुर, आशीष, पंकज, शुभम, रुई उन्हेल श्रीसंघ के कैलाश पेंटर, सतीश मारू, कैलाशचंद्र जैन, मनोहरलाल जैन, ओमप्रकाश जैन, नीतेश जैन, हरीश जैन, धर्मेंद्र ठाकुर आदि ने किया है।
भाजपाग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित
नागदा | भाजपाग्रामीण मंडल की बैठक रविवार को हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, जिला मंडल प्रभारी महेश जोशी रहे। बैठक में अतिथियों ने 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पं. दीनदयाल जयंती को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा अतिथियों ने शासन की योजनाओं, कृषि महोत्सव, पालक संयोजक सम्मेलन की जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राणावत, महामंत्री मेहरबानसिंह, देवेंद्रसिंह, धर्मेंद्र आंजना, देवप्रतापसिंह, गोरधन परिहार, संदीप व्यास, गोपाल गुर्जर, दरबारसिंह मकला, कमलसिंह, अमरसिंह आदि मौजूद थे। संचालन लालसिंह आंजना ने किया। आभार भेरूसिंह हिड़ी ने माना। जानकारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश व्यास ने दी।