- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा पर्ची नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान
खाद्य सुरक्षा पर्ची नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान
नागदा| ग्रामलसुड़िया जयसिंह के ग्रामीणाें को एपीएल कार्ड की खाद्य सुरक्षा पर्ची नहीं मिलने से परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। मामले में मंगलवार काे ग्रामीणों ने एसडीएम राजीव रंजन मीणा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गत 6 से 27 जून तक खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत जनपद पंचायत ने ग्राम पंचायत अमलावदिया लसुड़िया के सचिव जीवनसिंह आंजना की ड्यूटी लगाई थी तथा बिना राशन कार्ड वाले अजजा के एपीएल कार्डधारियों को चिन्हित कर घर-घर जाकर खाद्य पर्ची बांटने के निर्देश दिए थे। लेकिन सचिव ने हितग्राही को पर्ची बांटी ही नहीं। ग्रामीणाें ने शासन से मामले की जांच कराकर दोषी सचिव पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर शंकरलाल, विक्रमसिंह, दिनेश, बालू, रमेश, भेरूसिंह, शांतिलाल, बाबूलाल, जगदीश, प्रकाश, ईश्वर, जितेंद्र, जीवन, सुरेश, मोहन, थावर, कृष्णालाल, विष्णुलाल के हस्ताक्षर हंै।