पर्व के दौरान अफवाहों से सावधान रहे
नवरात्रि,दशहरा ईद के त्योहार को लेकर कलेक्टर कवींद्र कियावत एसपी अनुराग कुमार ने मंगलवार दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस में शांति समिति की बैठक ली। इसमें गणमान्य नागरिकों से सुझाव लेकर उन पर अमल करने की जिम्मेदारी अधिकारियों पर डाली गई। नवरात्रि में होने वाले गरबा आयोजन को सुरक्षा की दृष्टि से रात 11 बजे तक की अनुमति देने उल्लंघन करने पर डीजे जब्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गरबा पंडाल के अंदर की जवाबदारी पूरी तरह से आयोजनकर्ता पर होने की बात कलेक्टर कियावत ने कही। उन्होंने कहा गरबा पंडाल में कोई शरारती तत्व नजर आए तो इसकी सूचना आम व्यक्ति भी पुलिस को दें, ताकि उस पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही आमजनों को अफवाह से सावधान रहने की बात कही। एसपी अनुराग ने सरकारी अस्पताल या रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग का जब रास्ता रोकना हो तो आमजन के लिए अन्य रास्ता उपलब्ध कराने इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से जनता को करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में गरबा आयोजनकर्ताओं को टोकन सिस्टम लागू करने, गरबा प्रतिभागी दर्शकों के बीच दूरी रखने, आयोजन स्थल पर बीट पुलिस अधिकारियों की सूची चस्पा करने, रात में गरबा प्रतिभागियों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान एडिशनल एसपी जगदीश डावर, एसडीओपी वसंतसिंह वास्कले, एसडीएम राजीव रंजन मीणा, तहसीलदार ममता पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार रमेश सिसौदिया, मंडी थाना प्रभारी ओ.पी. अहिर, बिरलाग्राम थाना प्रभारी फतेहबहादुरसिंह, खाचरौद थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान, एस.के. यादव आदि मौजूद थे।
नागरिकोंने ये सुझाव दिए
कलेक्टरएसपी ने बैठक की शुरुआत नागरिकों से सुझाव लेकर की। इसमें पूर्व नपाध्यक्ष रामसिंह शेखावत ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी पर तैराक, बिजली व्यवस्था, बोट पुलिस व्यवस्था करने की बात कही, ताकि गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा दोबारा हो। सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हमीद ने गरबा आयोजक महिलाओं को घर पहुंचाने की व्यवस्था करें, ताकि सुरक्षा का डर कम हो। हनुमानप्रसाद शर्मा ने सूर्यास्त के पहले प्रतिमा विसर्जन करने का सुझाव दिया, ताकि दुर्घटना होने का भय रहे। रहमत अली ने दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस का इंतजाम करने का सुझाव दिया। इसी तरह मनोज राठी, सुबोध स्वामी ने भी त्योहार को लेकर अपने सुझाव दिए।
मांगू