- Hindi News
- गरबा सीखने के लिए अभ्यास कर रहीं बालिकाएं
गरबा सीखने के लिए अभ्यास कर रहीं बालिकाएं
उन्हेल| माताकी उपासना का पर्व नवरात्रि आगामी 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले उत्सव में नगरवासी माता की भक्ति में लीन रहेंगे। नगर के विभिन्न स्थानों सहित घरों में घटस्थापना की जाएगी। इस दौरान होने वाले गरबे में बालिकाएं मनमोहक प्रस्तुतियां भी देंगी। इस बार नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर माता प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पर्व को लेकर मंदिरों गरबा पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। नगर की एकमात्र संस्था नटराज गरबा मंडल विगत 28 वर्षों से कार्तिक चौक पर गरबे का आयोजन कर रहा है। गरबे में बालिकाएं उम्दा प्रदर्शन कर सके इसके लिए पिछले एक सप्ताह से नागदा की लता शर्मा उपलब्धि दुबे पोरवाल धर्मशाला में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक बालिकाओं को गरबे की अलग-अलग स्टेप्स सिखा रहीं हैं। मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के सहयोगी अनिल वर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, राहुल जायसवाल, कपिल उपाध्याय, संगीता गायकवाड़, प्रियंका माली, सविता माली, पानकुंवर झंडावाला, कल्याणी विश्वकर्मा, सलोनी मोदी, उर्मिला उपाध्याय हैं।
रिहर्सल के दौरान गरबा खेलती बालिकाएं।