पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन में पेंचवर्क शुरू करा देगी नपा

तीन दिन में पेंचवर्क शुरू करा देगी नपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | मंडीक्षेत्र की खराब सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान नपा परिषद तीन दिन के भीतर शुरू कर देगी। नपा में लोनिवि सभापति विजय पोरवाल ने बताया इंगोरिया ओवरब्रिज से पेंचवर्क की शुरुआत होगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर गड्‌ढे की शिकायत नागरिकों ने की है। इन्हें भी सुधारा जाएगा। इंगोरिया रोड स्थित पुराने ब्रिज के अलावा बिरलाग्राम को जोड़ते ब्रिज की सड़क पर काफी दिनों से मरम्मत नहीं होने से यहां बड़े-बड़े गड्‌ढों से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। सबसे खतरनाक स्थित पुराने ब्रिज की है। मार्ग पर 2 से 4 फीट गहरे गड्‌ढे हो चुके हैं।