- Hindi News
- वार्षिकोत्सव के समापन पर छात्राओं ने रंगोली बनाई और सलाद सजाया
वार्षिकोत्सव के समापन पर छात्राओं ने रंगोली बनाई और सलाद सजाया
शेषशायीकॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का समापन रविवार को हुआ। दोपहर 2 बजे कॉलेज परिसर में आयोजित मेहंदी, रंगोली, सलाद सज्जा, पुष्प सज्जा, केश सज्जा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पूजा राठौर, सुनीता सेन, द्वितीय पायल मोदी, तृतीय नेहा राठौर रही।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी पांडे, द्वितीय भक्ति चौहान, तृतीय पूजा प्रजापत, सोनाली जैन, सलाद सज्जा में प्रथम टीना पोरवाल, द्वितीय शिवानी चंदन, राहुल प्रजापत, तृतीय मंजू निर्वाण, पुष्प सज्जा में प्रथम रानू शर्मा, द्वितीय ज्योति मिश्रा, तृतीय चित्रा जैन रहे। केश सज्जा में प्रथम ओजस्वी गुप्ता, द्वितीय उषा चौहान, तृतीय संजना सिंह रही। बेस्ट गुलदस्ता का पुरस्कार कविता पोरवाल को दिया गया।
यहरहे निर्णायक
निर्णायककी भूमिका में रांगोली प्रतियोगिता में नेहा पंवार, प्रीति शर्मा, मेहंदी प्रतियोगिता में वर्षा खंडेलवाल, शोभा मोदी, प्रीति शर्मा, सलाद सज्जा प्रतियोगिता में नेहा पंवार, भारती यादव, डॉ. सैय्यदा खालिदा, पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में सविता शर्मा, चेतना जाटवा, केश सज्जा प्रतियोगिता में वर्षा खंडेलवाल, मधु श्रीवास्तव रही। वार्षिकोत्सव पर सभी विजेताओं और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को वार्षिकोत्सव पर पुरस्कृत किया जाएगा।
रंगोली बनाती छात्राएं। इनसेटसलादसज्जा में शामिल छात्राएं।