- Hindi News
- श्री शेषशायी विष्णु मंदिर का 37वां स्थापना उत्सव मनाया
श्री शेषशायी विष्णु मंदिर का 37वां स्थापना उत्सव मनाया
नागदा | श्रीशेषशायी विष्णु बिड़ला मंदिर का 37 वां वार्षिक उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर धार्मिक आयोजन हवन का आयोजन करने के साथ मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। ग्रेसिम उद्योग के जनसंपर्क अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया 26 फरवरी 1978 को कृष्ण पक्ष के फाल्गुन माह की तीज पर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। तिथि के अनुसार शनिवार को उक्त दिवस पर ग्रेसिम के यूनिट हेड सिद्धार्थ सुपर्णा बनर्जी ने पंडित गोपाल शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधान से पूजन, हवन कर महाआरती की। इस मौके पर ग्रेसिम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी.के.शर्मा भी उपस्थित रहे। 1978 में वरिष्ठ अधिकारी रहे शैलेंद्रकुमार जैन निहारिका जैन ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की थी। दोनों आज भी शहर में ही निवासरत है।
मंदिर के स्थापना दिवस पर पूजन करते उद्योग के यूनिट सिद्धार्थ सुपर्णा बनर्जी।