पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामसेवक भ्रमण कर किसानों को सलाह दें

ग्रामसेवक भ्रमण कर किसानों को सलाह दें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें शनिवार-रविवार की रात मावठा गिरा। कहीं फसलों में फूल रहे है तो कहीं फली बन चुकी है। ऐसे में मावठे शीतलहर से फसलों में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। अगर मौसम इसी तरह बना रहता है तो फसलों को और नुकसान भी हो सकता है। वहीं कृषि विभाग ने पाला गिरने की आशंका जताते हुए ग्रामसेवकों को गांवों में भ्रमण कर किसानों को सलाह देने के निर्देश दिए है।

शनिवार शाम से ही बादलों ने जमावड़ा लगा दिया था। रात 11 बजे से गड़गड़ाहट बिजली के साथ बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई थी। देर रात मावठे चमक-दमक के साथ गिरा। शहर में 0.5 सेमी बारिश दर्ज की गई है तो ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा हो गया। मावठे के साथ तेज हवाओं का दौर भी जारी था। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर बनी हुई थी।

पालागिरने की अंदेशा

मावठेके गिरने के बाद कृषि विभाग ने अब पाला गिरने की आशंका जताई है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कृषि विभाग ने ग्राम सेवकों को ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें सलाह देने के निर्देश दिए है। कृषि विभाग के मुताबिक किसानों को पाले से फसलों को बचाने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा में धुआं करना चाहिए, साथ ही हल्की सिंचाई करना चाहिए। इससे पाले का असर आंशिक रूप से होगा।

उन्हेल| शनिवाररात को मौसम ने फिर करवट ले ली। इस दौरान बारिश का दौर शुरू हुआ जो रविवार अलसुबह तक चला। सूरज भी दिनभर बादलों की ओट में छुपा रहा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। किसानों की माने तो बारिश के दौरान ओले भी गिरे है। जिससे खेतों में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। किसान टीकम वर्मा ने बताया तेज हवा के साथ बारिश ओले गिरते है तो फसलों को काफी नुकसान होगा।

आंशिक रूप से नुकसान हुआ

मावठेशीतलहर से फसलों में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। ग्राम रोहलकला के किसान भेरूलाल ने बताया कि मावठे के बाद चली शीतलहर से गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। इससे फसल को आंशिक नुकसान हो रहा है। कारण फसल में बाली चुकी है, ऐसे में पौधे के गिरने से वह पोषक तत्व प्राप्त नहीं कर पाएगा और दाना फूलेगा नहीं। किसान के मुताबिक इसी तरह मौसम बना रहता है और मावठा दोबारा गिरता है तो नुकसान अधिक होने की संभावना है।