पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैंक्सेस उद्याेग में लाखों की चोरी

लैंक्सेस उद्याेग में लाखों की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | लैंक्सेसउद्योग से शुक्रवार-शनिवार रात अज्ञात बदमाश डेढ़ लाख रुपए कीमती सामान चोरी कर गए है। मामले में उद्याेग ने कार्रवाई प्रकरण दर्ज करने के लिए बिरलाग्राम थाने में आवेदन सौंपा है। इससे उद्योग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े हो गए है। उद्योग के सूत्रों के अनुसार बदमाश दीवार फांदकर उद्योग में घूसे थे। बदमाश डाई प्लांट में रखे वाल्व चोरी कर गए है, इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक चोरी की घटना के बाद प्लांट के संबंधित सुरक्षा गार्ड को भी हटा दिया गया है। रविवार को उद्योग ने बिरलाग्राम थाने में चोरी की शिकायत का आवेदन भी सौंपा है। हालांकि अभी मामला जांच में होने से प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।