महिला की हत्या का आरोप
नागदा| पिकअपकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ग्रामिणों ने जान-बूझकर वाहन टकराने का आरोप पिकअप चालक पर लगाया है। मामले की जानकारी लगने पर विहिप ने भी बिरलाग्राम थाने पहुंचकर आक्रोश जताया। साथ ही मामले को गंभीरता से देखते हुए आरोपी पर कार्रवाई की बात कहीं। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को मौके का मुआयना ग्रामीणों के बयान लेने के बाद प्रकरण दर्ज करने की बात कहीं है। रविवार दोपहर 3 बजे ग्राम भाखेड़ा निवासी गुलाबबाई पति अमृतलाल (35) खेत से गांव रही थी। इसी दौरान बागला डेम के रास्ते पर कब्रिस्तान के पास पिकअप वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर मौत हो गई।