पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेंगे

बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | मंसूरीवेलफेयर सोसायटी का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को मिर्ची बाजार स्थित युवराज धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया।

समारोह में शहरी सहित आसपास के क्षेत्रों के 500 से अधिक प्रतिष्ठित मंसूरी परिवारों ने शिरकत की। अध्यक्षता सोसायटी सदर शमीम मंसूरी ने की। समारोह में मदरसे के बच्चों ने नात ख्वानी सहित अन्य प्रदर्शन किए। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद औलमाए किराम सरपरस्तों प्रोग्राम समिति संयोजक अमीन मंसूरी, मोहम्मद अज्जू, हनीफ मंसूरी, बाबू खां, मुन्ना खां को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेहरबान मंसूरी, मोहम्मद रुस्तम, हाजी रशीद, कमद्दीन, सादिक भाई, अय्यूब भाई, शब्बीर, गफूर भाई, पीरू खौसा, फकीर मोहम्मद, सुबुर मौलाना, युसुफ भाई आदि मौजूद थे।