- Hindi News
- स्पर्धा में तीन विद्यािर्थयों ने बाजी मारी
स्पर्धा में तीन विद्यािर्थयों ने बाजी मारी
नागदा | सरस्वतीविद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह पर 3 फरवरी को उज्जैन के महाकालपुरम में प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर श्रीराम कॉलोनी द्वारा संचालित माधव संस्कार केंद्र पाड़ल्याकलां के तीन विद्यार्थी ज्योति चंद्रवंशी ने चित्रकला में प्रथम, लक्ष्मी चंद्रवंशी ने रंगोली में द्वितीय, विनोद चंद्रवंशी 100 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। विद्यार्थियों ने संचालक चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सहयोजक बंटू चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाग लिया था। इस मौके पर सशिमं के प्राचार्य संतोष गुप्ता, राजेश सोलंकी ने हर्ष जताया।