पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई मामलों का होगा निपटारा, संपत्ति कर में मिलेगी राहत

कई मामलों का होगा निपटारा, संपत्ति कर में मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायालयपरिसर में शनिवार को नेशनल मेगा लोक अदालत का आयोजन होगा। इसे लेकर हर विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है। कारण लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों में समझौता हो और मामले का निपटारा हो। प्रत्येक विभाग ने संबंधितों को पत्र भी जारी कर दिए है ताकि वह लोक अदालत में पहुंचकर लाभ ले सके। न्यायालय परिसर में भी लोक अदालत को लेकर तैयारियां की जा रही है।

बैंक, नपा, विद्युत वितरण कंपनी अादि से संबंधित मामलों का निदान लोक अदालत में किया जाएगा। बैंक के प्रकरणों का निपटारा होने पर उपभोक्ता को ब्याज की राशि में 50 प्रतिशत की राहत दी जाएगी। एसबीआई बैंक मुख्य शाखा में 376 लोगों द्वारा लिए ऋणों के भुगतान के मामले न्यायालय में विचाराधीन है। इन विवादों में कृषि भूमि पर लिए गए ऋणों के मामले अधिक है। बिजली विभाग के 6500 प्रकरण विचाराधीन है। इसमें 40 प्रतिशत की राहत बिजली विभाग देगा। पेयजल, मकानों के टैक्स, जाति प्रमाण-पत्र, फौजदारी मामलों पर सुनवाई होगी।

मेगा लोक अदालत कल