एएसआई पर धमकी देने का आरोप
रेलवेस्टेशन पर फेरी लगाने वाले एक युवक ने आरपीएफ के एएसआई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
राजीव कॉलोनी निवासी अकरम पिता लियाकत शाह रेलवे स्टेशन पर फेरी लगाकर सामान बेचता था। अकरम ने आरोप लगाया है कि आरपीएफ के एएसआई अंतराम फेरी लगाने वालों से राशि वसूलते हैं। उससे भी एएसआई द्वारा अवैध वसूली की जाती थी। लेकिन उसने 2 माह से फेरी लगाने का कार्य बंद कर दिया है। बावजूद 10 दिसंबर को एएसआई ने उसे फोन लगाकर राशि देने की बात कही। अकरम ने विरोध किया तो एएसआई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में एएसआई अंतराम ने बताया कि 10 दिसंबर को वह घर पर सो रहे थे। इस दौरान रात 10 बजे उनके पास अकरम का फोन आया था। वह उनसे अभद्रता से बात कर रहा था, कारण पूर्व में उस पर स्टेशन से शराब ले जाने का प्रकरण दर्ज हुआ था। जब मैंने उसे फोन रखने की बात कही तो उल्टा मुझसे गाली गलौज करना शुरू कर दी। फेरी वालों से राशि वसूलने की बात गलत है। नियमों के तहत वैध वेंडर की स्टेशन पर सामान विक्रय कर सकते हैं। अवैध वेंडरों फेरीवालों के प्रकरण दर्ज किए जाते हैं, इसी कारण वह कुछ भी बात कहकर कार्रवाई से बचने का प्रयास करते हैं।