खेलकूद स्पर्धा का समापन कल
नागदा. आदित्यविद्या मंदिर स्कूल में गुरुवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। तीन दिनों तक विद्यार्थी प्रतियोगिता में अपने हुनर का जौहर दिखाएंगे। जितेंद्र अग्रवाल के मुताबिक शुक्रवार को भाला फेंक, गोलाफेंक, साइकिल रेस, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।