द्वितीय किश्त के लिए किसान परेशान
नागदा. मुख्यमंत्रीहोम स्टेट की द्वितीय किश्त से लिए ग्राम जलोदिया जागीर निवासी किसान धूलसिंह 18 माह से परेशान हो रहा है। उप सरपंच गोविंदसिंह देवड़ा के मुताबिक ग्रामीण को 2013-14 में मुख्यमंत्री होम स्टेट के तहत 45 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे। प्रथम किश्त मिलने के बाद ग्रामीण ने मकान का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन द्वितीय किश्त 18 माह बाद भी नहीं मिली। जिससे उसके मकान का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। देवड़ा ने प्रशासन शासन से शीघ्र द्वितीय किश्त दिलाने की मांग की है।