- Hindi News
- नपा नागदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज नगर में
नपा नागदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज नगर में
उन्हेल| नपानागदा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक मालवीय शुक्रवार सुबह 10 बजे नगर पहुंचेंगे। यहां मनोज नंदेड़ा मामा मित्र मंडल द्वारा धाकड़ धर्मशाला में आयोजित स्वागत समारोह शामिल होने के बाद बेड़ावन तालाब स्थित मां चामुंडा के दर्शन के लिए रवाना होंगे। समारोह में नागदा, उन्हेल के कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध मनोज नंदेडा, पवन सांखला, शुभम गेहलोत, राकेश गेहलोत आदि ने किया है।