चावला को श्रद्धांजलि दी
चावला को श्रद्धांजलि दी
नागदा| हिंदीदिवस पर मंत्रणा साहित्यिक संस्था द्वारा रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। ज्ञान शिक्षा विद्या मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतप्रकाश सत्यदास ने की। मुख्य अतिथि पुखराज जैन, विशेष अतिथि कृष्णचंद्र पुरोहित रहे। समारोह में संस्था सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा में मृत लोगों पत्रकार मंजीत चावला को श्रद्धांजलि दी। संस्था सदस्यों ने जीवन में हिंदी भाषा का उपयोग करने पर बल दिया। बाद में गीत, गजल सहित काव्य पाठ भी हुआ। इस मौके पर कैलाश सोनी, सुंदरलाल उपाध्याय, विजय शर्मा, अशोक गौर, दिनेशचंद्र, कमलेश शुक्ला, पवन कोहली, मोहनलाल सलड़िया, मुकेश जैन आदि मौजूद थे। संचालन अशोक शर्मा ने किया।
भाटीके निधन पर शोक
झारडा़| भाजपानेता झारडा़ सेवा सहकारी संस्था के संचालक जुवानसिंह भाटी(पाल्डिय़ा) का निधन रविवार को हो गया। ग्राम में निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।