गरबों की रिहर्सल के लिए जुटी बालिकाएं
गरबों की रिहर्सल के लिए जुटी बालिकाएं
नागदा.शहरमें नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 25 सितंबर से मां की आराधना करने का दौर शुरू हो जाएगा। विश्व युवा मंडल द्वारा जवाहर मार्ग पर मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस दौरान होने वाले गरबों की तैयारियों के लिए रामसहाय मार्ग स्थित जीवदया मानव सेवालय में लता शर्मा, जितेंद्र सेन, कृतिका दासवाणी, आरती वर्मा द्वारा बालिकाओं को गरबों की रिहर्सल कराई जा रही है।