- Hindi News
- अब चौराहे पर खड़े रहने वाले मजनुओं पर कसेंगे लगाम
अब चौराहे पर खड़े रहने वाले मजनुओं पर कसेंगे लगाम
नागदा|स्कूल कोचिंगसमय के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों चौराहों पर मजनुओं की भीड़ लग जाती है। यह शरारती युवक आते-जाते लड़कियों पर टिप्पणी करते हैं। विशेषकर दोपहर 3 से शाम 7 बजे चौराहों पर झूंड में खड़े यह युवक पालकों से भी बदतमीजी करने से बाज नहीं आते। कुछ इस तरह की शिकायत नपाध्यक्ष शोभागोपाल यादव से कोचिंग स्कूल संचालकों ने की है। शिकायत की गंभीरता पर नपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि एक दो दिन के भीतर ही एसडीएम सीएसपी से चर्चा कर इस समस्या को कोई ठोस हल निकाल लिया जाएगा। आवश्यकता हुई तो ऐसे मजनुओं की वीडियो शूटिंग कर पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे इनकी हरकतों पर तत्काल अंकुश लग सकेगा।