पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर को मनाने के लिए पहुंचे एसडीएम सीएसपी मायूस लौटे

डॉक्टर को मनाने के लिए पहुंचे एसडीएम सीएसपी मायूस लौटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीअस्पताल की महिला डॉक्टर इस्तीफा वापस लेने को तैयार नहीं है। शनिवार को इस्तीफे के बाद रविवार दोपहर एसडीएम राजीव रंजन मीणा सीएसपी दीपक शुक्ला डॉ. अंकिता मेहता के घर उन्हें मनाकर इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध करने पहुंचे थे। यहां 1 घंटे तक डॉक्टर को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा भी अधिकारियों ने दिलाया। लेकिन डॉ. अंकिता ने इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर दिया। अंकिता का कहना था कि वे शहर की निवासी है। काफी उम्मीद लेकर अपने शहर के लोगों की सेवा करने पहुंची थी। लेकिन यहां के शरारती लोगों ने उन्हें परिवार को काफी ठेस पहुंचाई है। एक-दो बार हो तो समझ आता है। लेकिन यहां तो लोगों ने उन्हें टारगेट ही बना लिया है। ऐसे में कोई अनहोनी हो, उसके पहले उन्होंने नौकरी छोड़ना ही ठीक समझा है। हालांकि एसडीएम सीएसपी ने डॉक्टर को शहर हित में एक बार फिर से सोचने का अनुरोध भी किया है। ऐसे में देखना होगा कि शहरहित में डॉक्टर इस्तीफा वापस लेती है अथवा रेलवे को सेवाएं देने के लिए शहर छोड़कर जाती है। गौरतलब है कि डॉक्टर अंकिता का चयन सेंट्रल रेलवे अस्पताल मुंबई के लिए हो चुका था। लेकिन वह शहर में सेवा देना चाहती थी। लेकिन इसी दौरान उन पर इलाज में लापरवाही देने का आरोप लगाकर लोगों द्वारा किए गए हंगामे ने उन्हें कड़ा निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया है।