ग्रामीणों को अधिकारों की जानकारी दी
नागदा | ग्रामरतन्याखेड़ी में तहसील विधिक साक्षरता समिति द्वारा मानव अधिकार दिवस मनाया गया। व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 विनिता गुप्ता ने ग्रामीणों को संविधान में मानव के कर्तव्य उनके अधिकारों की जानकारी दी। अभिभाषक रमेशचंद्र चंदेल, राधेश्याम सोनी, एस.के. साहू, माधुरी रघुवंशी, धर्मेंद्र बिलवाड़िया, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल मालवीय ने भी ग्रामीणों को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। सरपंच नारायण सिंह, पटवारी लक्ष्मीनारायण कछवाय, भंवरसिंह पंवार, मेहरबानसिंह, अजयसिंह आदि मौजूद थे। जानकारी मीडिया प्रभारी जैना श्रीमाल ने दी।