पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार से लिंक कराने वालों को ही मिलेगा 1 जनवरी से गैस सिलेंडर

आधार से लिंक कराने वालों को ही मिलेगा 1 जनवरी से गैस सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिनघरेलू गैस उपभोक्ताओं ने 31 दिसंबर तक आधार नंबर से कनेक्शन लिंक नहीं कराया तो उन्हें 1 जनवरी से सब्सिडी वाले सिलेंडर की डिलेवरी नहीं की जाएगी। यह आदेश 6 दिसंबर को कलेक्टर कवींद्र कियावत द्वारा जारी आदेशानुसार मप्र राज्य योजना आयोग भोपाल ने आधार नामांकन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए आईसेट एजेंसी को अधिकृत किया है। एजेंसी 31 दिसंबर से गैस एजेंसियों पर जाकर उन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण करेगी। इसके लिए गैस एजेंसियों को 10 दिसंबर से मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं। एजेंसियों पर पत्र बुधवार को ही पहुंचने से कार्ड बनाने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है।

डराएनहीं, पहले संसाधन तो जुटाए- कलेक्टरने 1 जनवरी से आदेश को प्रभावशील करने के आदेश तो दिए हैं, लेकिन जिस एजेंसी को नए आधार नंबर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके पास अभी मशीनें ही उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में अगर उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंच भी जाए तो कौन उनके कार्ड बनाकर देगा। मामले में नागदा गैस एजेंसी संचालकों ने बताया आदेश मिला है, पर संबंधित एजेंसी ने इस संबंध में अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।

^कलेक्टर का आदेश बुधवार को ही प्राप्त हुआ है। नए आधार पंजीयन के लिए हमने एजेंसी को मशीन लगाने के लिए जगह निर्धारित कर आवश्यक व्यवस्था भी जुटा ली है। लेकिन अब तक एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई कॉल तक नहीं आया है। मनोजवत्स, संचालक,नागदा गैस एजेंसी

आधार कार्ड नहीं तो पंजीयन स्लिप से लिंक करा सकते हैं

आधारनंबर प्राप्त उपभोक्ता तो शीघ्र एजेंसियों पर पहुंचे ही। साथ ही जिनके पास आधार कार्ड के पंजीयन की स्लिप है, लेकिन कार्ड उन्हें डिलेवर नहीं हुआ हैं, वे भी रसीद के आधार पर कनेक्शन लिंक करा सकता है। एजेंसियों पर शुरू की जा रही आधार नंबर बनाने की प्रक्रिया को पूर्ण करने वाली एजेंसी आईसेट स्लीप लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को मौके पर ही आधार नंबर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी निभाएगी।

जिनके पास कार्ड हैं, वे तो जागरूकता दिखाएं

एजेंसीसंचालकों की मानें तो जिनके पास आधार नंबर नहीं है, उनके द्वारा लिंक नहीं कराना तो समझ आता है, पर 35 हजार गैस उपभोक्ताओं में से अब तक 25 प्रतिशत लोगों के भी कनेक्शन लिंक नहीं हुए है। जाहिर है उपभोक्ता लापरवाही बरत रहे हैं। जिनके पास आधार कार्ड हैं,