पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से गिरे सूरत के सिक्यूरिटी गार्ड की मौत

ट्रेन से गिरे सूरत के सिक्यूरिटी गार्ड की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवधएक्सप्रेस से बुधवार को एक युवक गिर गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे उज्जैन रैफर किया गया। जिसकी रास्ते ही मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक बस्ती उप्र निवासी अरुण पांडे (24) सूरत में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था और चार माह से सूरत में रहता था। अवकाश लेकर वह बस्ती अपने परिजनों से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम रूपेटा के आगे वह अवध एक्सप्रेस से गिर गया। सामने से रही मालगाड़ी का गार्ड उसे लेकर नागदा स्टेशन पहुंचा, जहां से जीआरपी ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूरत में अरूण के अंकल रहते हैं, जो दुर्घटना की सूचना के बाद नागदा के लिए रवाना हो गए। अरुण घर में बड़ा था और उसी पर घर का जिम्मा भी था।

इधरयुवक का संतुलन बिगड़ा, हादसा टला

चलतीट्रेन से उतरने में संतुलन बिगड़ने पर एक युवक हादसे का शिकार हो जाता। जीआरपी के मुताबिक ब्लॉक निवासी परमहंस अवध एक्सप्रेस से नागदा रहा था। स्टेशन पर ट्रेन रुकने से पहले ही परमहंस उतरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। गनीमत रही कि वह ट्रेन की ओर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो जाता। युवक को मामूली चोट आई है।

रैफर के पहले अरुण का उपचार करते।