पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरवाजा तोड़कर हजारों की चोरी

दरवाजा तोड़कर हजारों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरवाजा तोड़कर हजारों की चोरी

भास्करसंवाददाता. नागदा

रेलवे कॉलोनी में अज्ञात बदमाश ने पीछे का दरवाजा तोड़कर दिनदहाड़े हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक रेलवे कॉलोनी निवासी इंदरराज पिता चिरंजीलाल रेलवे विभाग में गैंगमैन हैं। वहीं शनिवार सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर गया था। उनकी प|ी बबीता दोपहर 12 बजे बाजार गई थीं, जो शाम 4 बजे लौटी। इस दौरान अज्ञात बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर आलमारी का सामान बिखेर कर एक मंगलसूत्र, 10 ग्राम 8 सोने के मोती, 5 ग्राम 6 सोने के मोती, 250 ग्राम चांदी की पायजेब 7 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाश पर प्रकरण दर्ज किया है।