- Hindi News
- भवन निर्माण में लापरवाही पर नौ सरपंच सचिव को नोटिस जारी
भवन निर्माण में लापरवाही पर नौ सरपंच-सचिव को नोटिस जारी
सर्व शिक्षा अभियान के तहत अधूरे स्कूल भवन कक्षों को लेकर एसडीएम कार्यालय से नौ सरपंच नौ सचिव को नोटिस जारी किए गए हैं। पंचायतों को सात दिवस में अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा पंचायतों को कई बार सूचना पत्र जारी कर शीघ्र भवन निर्माण करने की बात कही थी। बावजूद पंचायतों द्वारा भवन निर्माण करने में लापरवाही बरती गई और शासन द्वारा जारी राशि का समय पर उपयोग नहीं हो पाया। इसे लेकर एसडीएम कार्यालय से सरपंच को धारा 40 सचिव को धारा 92 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
इनपंचायतों को जारी हुए नोटिस- कार्यमें लापरवाही बरतने पर झिरन्याशेख, रजला, अटलावदा, रोहलकलां, रामाबालोदा, सरवना उन्हेल, पिपलौदा बागला, अमलावदिया, भड़ला के सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस जारी हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत पालकी, बेरछा, निंबोदियाकलां, झांझाखेड़ी, पिपलोदा सागौतीमाता, निनावटखेड़ा, धूमाहेड़ा, आक्याकोली भड़ला के सचिव को धारा 92 के तहत नोटिस जारी हुआ है। उक्त धाराओं में सरपंच सचिव को दोषी पाए जाने पर पद से हटाया जा सकता है तो कारावास से भी दंडित किया जा सकता है।
सोयाबीनकी अच्छी स्थिति
उन्हेल.क्षेत्रमें अल्पवर्षा होने के बाद भी सोयाबीन की फसलों की स्थिति कारगर साबित हो रही है। फसलों की अच्छी स्थिति के चलते फसलों के विकास के साथ उत्पादन भी बढ़ेगा। खास बात तो यह है कि इस बार फसलों में इल्लियां का प्रकोप भी नहीं देखा जा रहा है। उन्हेल निवासी मकबूल खान ने बताया सोयाबीन की फसल के पौधे में फलियों की मात्रा अधिक होने से पत्ते भी नजर नहीं रहे हैं। यही स्थिति आगे भी रही तो आगामी दिनों में सोयाबीन की फसल का अच्छा उत्पादन होगा।