- Hindi News
- हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले
हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले
नागदा. हिंदीदिवस के एक दिन पूर्व शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजन हुए। आयोजनों के साथ ही विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे। गुलाबबाई कॉलोनी स्थित परशुराम विद्या पीठ में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर विभिन्न नारे लिखे। इसमें प्रथम यशराजसिंह, द्वितीय गौतम सेन रहे। इसके बाद विद्यार्थियों ने पत्र लिखे। जानकारी छात्र प्रमुख विशाल प्रजापत ने दी।
यशपब्लिक स्कूल- यशपब्लिक स्कूल में हिंदी स्लोगन हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्षता संचालक यशवंत वागरेचा ने की। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम मोहम्मद ताहिर खान, द्वितीय राम अब्बा, तृतीय गौतम राठौर, जूनियर वर्ग में प्रथम चारू जाजोरिया, द्वितीय नेहा मालवीय तृतीय मिताली भाटी रही। निर्णायक शैला भटनागर, कीर्ति तंवर, प्राचार्या श्रीकला पिल्लई रहीं। संध्या विश्व ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर रचना अहिनिया, संगीता परमार, दीपिका तंवर, शीतल मेहता, सुरेंद्रसिंह बघेल आदि मौजूद थे।
वर्धमानउमावि- श्रीरामकॉलोनी स्थित वर्धमान उमावि में हिंदी दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता सुंदर लेखन प्रतियोगिता हुई। हिंदी सुंदर लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्तुति भारती, द्वितीय दर्शना श्रीवास्तव, वाद-विवाद प्रतियोगिता पक्ष में प्रथम काजल चौधरी, द्वितीय मुस्कान शेख विपक्ष में प्रथम मीनाक्षी पांडे, द्वितीय विशाल साहनी रहे। स्कूल संचालिका मीना वागरेचा ने हिंदी दिवस का महत्व बताया। संचालन निर्मला कुशवाह ने किया। आभार मंजूषा वाडेकर मीरा केलकर ने माना।
यश पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।