पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद मां के नाम संपत्ति, बच्चों को फीस के पड़े लाले

पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद मां के नाम संपत्ति, बच्चों को फीस के पड़े लाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सपर्ट व्यू

हिस्सा पाने के लिए बच्चे डेढ़ साल से लगा रहे कोर्ट के चक्कर

शरदगुप्ता | नागदा

पिताकी हत्या करने वाली मां जेल में है। इधर तीन जवान बच्चे आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। किसी तरह पेट तो पल रहा है, पर कॉलेज की फीस के रुपए जुटाना इनके बूते के बाहर हो चुका है। परेशानी यह है कि पिता छोड़ तो काफी कुछ गए है, पर सारी संपत्ति की कानूनन उत्तराधिकारी मां है। संपत्ति में हिस्सा बच्चों का भी है, पर डेढ़ साल से मामला कोर्ट में उलझने से बच्चे न्याय से वंचित है। मामला आईने की तरह साफ होने के बाद भी कोर्ट की तारीखों में उलझा हुआ है, जबकि पिता की संपत्ति में बच्चे भी बराबर के भागीदार होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं उक्त प्रकरण लोक अदालत के योग्य है, पर शनिवार को यह मामला लोक अदालत में नहीं रखा गया है।

मांकी दरिंदगी ने चौपट किया बच्चों का भविष्य- शहरके अमलावदिया रोड विद्यानगर क्षेत्र में 24 फरवरी 2013 को हत्या की वारदात ने शहरवासियों को हिला डाला था। प|ी ने रात में सो रहे पति को घासलेट डालकर जिंदा जला डाला था। 75 प्रतिशत जले पति की इंदौर के मयूर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प|ी का नाम गुलाबी है पति अनिल दास थे। ग्रेसिम केमिकल डिवीजन के फायर फाइटर विभाग में स्थाई श्रमिक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में गुलाबी हत्या के जुर्म में सलाखों के पीछे है। लेकिन इनके तीनों बच्चे अमित दास (29), वंदना (23) कृष्णा (21) को मां के नाम पिता की संपत्ति होने से आजीविका चलाना ही मुश्किल है। दोनों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी अमित की है। लेकिन फिलहाल बहनों के कॉलेज की फीस चुकाने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा है।

मास्टरडिग्री के बाद भी मजबूर- अमितइग्नू से कम्प्यूटर में मास्टर डिग्री कर चुका है। नौकरी छोड़कर कोर्ट के चक्कर लगा रहा है। मंझली बहन वंदना इंदौर के निर्भयसिंह पटेल कॉलेज से एमएससी कर रही है। सबसे छोटी कृष्णा भी इंदौर में ही न्यू जीडीसी कॉलेज में बीए की अंतिम वर्ष की छात्रा है। अमित के अनुसार अगर जल्द ही कॉलेज की फीस नहीं चुकाई तो बहनों को डिग्री मिलना मुश्किल होगा।

डेढ़साल से कोर्ट में मामला- अमितने मां को भी मनाने का प्रयास किया। जेल पहुंचकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की मिन्नतें भी की, पर मां नहीं मानी। हारकर 26 जून 13 को अमित ने हिस्सा पाने के लिए नागदा क