पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा. आगरा(उप्र) में अल्पसंख्यक परिवाराें को घर वापसी के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने पर मुस्लिम समाज भड़क उठा। शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी ने जन्मेजय मार्ग स्थित जामा मस्जिद पर नमाज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के नाम एसआई एस.एस. जाट को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष गनी मोहम्मद ने बताया घटना के दौरान अल्पसंख्यक परिवारों पर दबाव बनाया गया है। व्यक्ति स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन कोई जबरन धर्म परिवर्तन कराता है तो वह अपराध है। ज्ञापन के माध्यम से कमेटी सदस्याें ने मामले की उच्च स्तर पर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।