पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेका श्रमिकों को रोज 1 रुपए की बढ़ोतरी पर विधायक असंतुष्ट

ठेका श्रमिकों को रोज 1 रुपए की बढ़ोतरी पर विधायक असंतुष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्द्धकुशलठेका श्रमिकों के वेतन में मात्र 1 रुपए प्रतिदिन की वेतनवृद्धि करने पर क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से श्रममंत्री के समक्ष असंतोष जताया है। विधायक ने बताया वेतनवृद्धि के नाम पर एक रुपए की वृद्धि श्रमिकों के साथ अन्याय है। साथ ही स्थानीय उद्योगों में ठेका श्रमिकों को ब्रेक देने के नाम पर कार्ड बंद करने की कोशिश उद्योग प्रबंधक कर रहे हैं। इससे श्रमिकों में असंतोष के साथ शासन की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य ने विधायक के प्रश्न के जवाब में आश्वस्त किया कि जल्द ही श्रमिकों के वेतन में 8 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी। साथ ही श्रमायुक्त को निर्देशित कर मनमाने तरीके से बंद किए जा रहे कार्ड पर भी अंकुश लगाया जाएगा।

उद्योगनहीं कर रहा नियमों का पालन- विधायकशेखावत ने ग्रेसिम उद्योग में गजट नोटिफिकेशन का उल्लंघन होने की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया शासन ने प्रदेशभर के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की सेवानिवृत्त आयु 58 से बढ़ाकर 60 कर दी है, लेकिन जहां अन्य स्थानों के उद्योगों में नियमों का पालन हो रहा है। वहीं ग्रेसिम प्रबंधन 28 जून 2014 से लागू नियम का फायदा श्रमिकों को नहीं दे रहा। उलटे 36 से अधिक श्रमिकों को 58 वर्ष में ही सेवानिवृत्ति दी गई है, जो कि मनमानी है। विधायक ने बताया श्रम मंत्री को उद्योग में लंबित पांच सालाना समझौते पर चर्चा करने के साथ श्रमिकों के लिए उन्होंने दीनदयाल शेड निर्माण की मांग भी रखी, जो स्वीकृत हो गई है।

ब्रेकदिया है बंद नहीं किया

मुख्यमंत्रीको समझौता लंबित होने के विरोध में जबरन श्रमिकों को ब्रेक दिए जाने के सवाल पर श्रमायुक्त ने बताया कि प्रबंधन से पूछे गए सवाल में उन्होंने यह बताया कि श्रमिकों को नियमानुसार ब्रेक दिया गय है। कार्ड बंद करने की बात अफवाह है।

इधर श्रमिकों के पक्ष में गरजे राऊ विधायक

ग्रेसिमउद्योग के लंबित पांच सालाना समझौते, बदली श्रमिकों को स्थाई करने, अनुकंपा नियुक्ति के मामले पेडिंग होने, श्रमिकों पर वर्कलोड होने, ठेका श्रमिकों के अधिकारों पर कुठाराघात होने जैसे मामलों को लेकर राऊ विधायक जीतू पटवारी ने भी ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से शासन का ध्यान खींचा है। पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि राऊ विधायक