कल दिखाएंगे चार साहबजादे का शो
नागदा. गुरुद्वारागुरुसिंह सभा द्वारा रविवार को समाजजनों को चार साहबजादे फिल्म का शो दिखाया जाएगा। सभा के अमरजीतसिंह चावला ने बताया कि फिल्म में चार साहबजादों का बलिदान दिखाया गया है। शो रविवार शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक प्रकाश टॉकिज में दिखाया जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन होगा।