शिविर के लिए आरएसएस की बैठक आयोजित
उन्हेल| राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ नागदा के युवा संकल्प शीत शिविर का आयोजन नगर में होगा। इसमें जिलेभर के 18 से 40 वर्ष की आयु के कार्यकर्ता स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। शिविर 24 से 27 दिसंबर तक नवीन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवादा चौपाटी पर होगा। इसे लेकर शिशु मंदिर में बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मैदान समतलीकरण की व्यवस्था ललित जैन, सुरेश सांकला, आवास की व्यवस्था शिवनारायण बंबोरिया, कृष्णा खमाेरिया, बिजली की व्यवस्था अखिलेश उपाध्याय, पेयजल की व्यवस्था लाला ईश्वर सोनी, नीलेश जैन, भोजन की व्यवस्था राधेश्याम परमार, राजेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, सचिन जैन, साज-सज्जा प्रचार की व्यवस्था महेश सोलंकी, गौरव जैन, सुनील राठौर को दी। ताराचंद्र तंवर, शैलेंद्र डोडिया, अंतरसिंह पंवार, अतुल उपाध्याय ने संबोधित किया।