अभियान में युवाओं को सदस्यता दिलाई
नागदा| भाजयुमोद्वारा नगर अध्यक्ष सी.एम. अतुल के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 6.30 बजे प्रकाश टॉकीज पर सदस्यता अभियान चलाया गया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, भाजयुमो मंडल प्रभारी अशोक मावर, भाजयुमो जिला महामंत्री राकेश यादव, सज्जनसिंह शेखावत, जिला कार्यालय मंत्री आदित्य जोशी रहे। कार्यक्रम में 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से पार्टी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर हरीश अग्रवाल, सुनील साहनी, अतुल शर्मा, राजू चौधरी, महेंद्र राठौड़, घनश्याम राठी, दिनेश परमार, सुमित परमार, पीयूष शर्मा, लालसिंह कुशवाह, हिम्मतसिंह राठौड़, राहुल संकत, महेंद्र ऊंचैनिया, अजय नर्वाण, हनी सिंह, हनी मालवीय, आदित्य पोरवाल, पूरण पोरवाल, रवि जटिया, अंकित कांकरिया, अर्पित पोरवाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।