पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे कार्यकर्ताओं को भी मिलता है मौका

छोटे कार्यकर्ताओं को भी मिलता है मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उन्हेल| भाजपामें ही छोटे कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाता है, मुझे मिला और कार्यकर्ताओं की मेहनत से अध्यक्ष पद पर जीत भी दर्ज हुई। यह बात नपा नागदा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक मालवीय ने धाकड़ धर्मशाला में मनोज नंदेड़ा मामा मित्र मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कही। अध्यक्षता नपा अध्यक्ष कैलाश विपट ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मोदी, दौलतराम पटेल, मंडल महामंत्री वीरेंद्रसिंह जाधव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश जाट, युवा मोर्चा नागदा मंडल अध्यक्ष सी.एम. अतुल, राजेश गगरानी, अशोक मावर रहे। संयोजक मनोज नंदेड़ा ने मालवीय का सम्मान किया। साथ ही नपा नागदा के नव निर्वाचित पार्षद विजय पोरवाल, आशीष वोरा, हरीश अग्रवाल, स्थानीय नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद लाला ईश्वर सोनी, गोपाल खमोरिया, निर्भयराम पटेल, बगदीराम नायमा का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर पप्पू माली, ईश्वर नंदेड़ा, शोभाराम सरा, नंदराम देपालपुरिया, श्रीकांत नरवाडिया, नंदराम धाकड़, मनोज ढोढरिया, अनिल ढोढरिया, गोपाल नायमा, बंशीलाल गेहलोत, राकेश गेहलोत, राजकुमार जैन, अश्विन जैन, वैभव जैन आदि मौजूद थे। संचालन तेजकरण धाकड़ नेे किया।

नव निर्वाचित नागदा नपाध्यक्ष मालवीय का सम्मान करते हुए।