भाजपा की जीत पर महाआरती आज
नागदा| मांवैष्णवी भक्त मंडल द्वारा शनिवार रात 8.30 बजे प्रकाशनगर गली नंबर 1 स्थित मां वैष्णवी चामुंडा माता मंदिर पर महाआरती का आयोजन होगा। पुजारी राधेश्याम भाटी ने बताया महाआरती भाजपा महिला मंडल की लता डोडिया की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मालवीय पार्षद राजेश धाकड़, विनिता कमल शर्मा की जीत पर होगी। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध मंडल सदस्यों ने किया है।