नागदा| सफलाएकादशी (18 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर एक शाम हमारे बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन डी-ब्लॉक में किया जाएगा। डॉ. सुरेंद्र मीणा ने बताया 17 दिसंबर रात 8 बजे कार्यक्रम के तहत भजन संध्या, अखंड ज्योति छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध कार्यक्रम समिति ने किया है।