पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाखा प्रबंधक ने व्यापारियों की समस्या जानी

शाखा प्रबंधक ने व्यापारियों की समस्या जानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में उपस्थित व्यापारी संघ।

भास्कर संवाददाता| नागदा

शुक्रवारशाम 5 बजे स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के नवीन शाखा प्रबंधक ने शहर के व्यापारियों की बैठक आयोजित कर उनकी समस्याएं जानी। इसमें व्यापारियों ने चिल्लर वितरण मशीन जल्द शुरू करने, छोटे व्यापारियों को 5 लाख रुपए तक का लोन बिना जमानतदार के देने, व्यापरियों के लिए अलग काउंटर खोलने का प्रस्ताव रखा। मांगों को प्राथमिकता देते हुए शाखा प्रबंधक चित्रेश निखारे ने इन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में बैंक द्वारा 1 लाख की चिल्लर सभी व्यापारी संघ के अध्यक्षों को 5 हजार के मान से वितरित की गई। इस मौके पर बैंक की ओर से उप शाखा प्रबंधक प्रेमचंद्र परमार, लक्ष्मणसिंह चौहान, श्याम बिहारी गुप्ता, धनंजय रावत, व्यापारी संघ की ओर से दिनेश अग्रवाल, घनश्याम राठी, गोपाल पोरवाल, जाबिर, बंशी पोरवाल, सजन बंका, संजन शेखावत, मनोज जैन, मनोज राठी, सुरेंद्र कांकरिया, नीरज सैनी, विजय चौहान, नंदकिशोर पोरवाल, भंवरलाल बोहरा, गोविंद मोहता, रमेश मोहता, हनुमानप्रसाद शर्मा, दिलीप कांठेड़, नीलेश चौधरी आदि मौजूद थे।