पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलहर ने शहर को कंपकंपाया

शीतलहर ने शहर को कंपकंपाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 से 4 डिग्री तक पारा गिरा, बूंदाबांदी भी

नागदातापमानमें एकाएक 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं से बादलों की आवाजाही पूरे दिन देखी गई। जीवाजी वैद्यशाला के मौसम अधीक्षक डाॅ. आर.पी. गुप्त के अनुसार मौसम अपने चरम स्तर की ओर जा रहा है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 न्यूनतम 13.7 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम अधीक्षक के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव तेज होने की आशंका है। एकाएक तापमान में आए गिरावट ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी है। दुकानों पर लाॅग कोट कश्मीरी जैकेट लोगों को काफी लुभा रहे है। जो 350 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है।

रातमें बूंदाबांदी हुई-गुरुवार-शुक्रवार कीरात में बूंदाबांदी का दौर भी चला, हालांकि यहां मात्र 5 मिनट ही हुई। आसमान में बादल छाने बूंदाबांदी के बाद दिनभर मौसम ठंडा रहा। शुक्रवार शाम 6.30 बजे भी आसमान में काले बादल मंडरा रहे थे और सर्द हवाओं का दौर जारी था। इस दौरान भी बूंदाबांदी हुई। शीतलहर ने हर किसी को कंपकंपा दिया।