- Hindi News
- लापता नाबालिग को खोजने पहुंची राजस्थान पुलिस
लापता नाबालिग को खोजने पहुंची राजस्थान पुलिस
नागदा. राजस्थानके सीकर जिले से गुमशुदा हुई नाबालिग की तलाश में बुधवार सुबह राजस्थान पुलिस शहर पहुंची। बिरलाग्राम पुलिस की मदद से राजस्थान पुलिस को नाबालिग गर्वमेंट कॉलोनी से मिली। लेकिन नाबालिग को शहर लाने वाला युवक फरार हो गया। नाबालिग के पिता के मुताबिक वह सीकर में पढ़ती थी, तभी उसकी यशवंत से पहचान हुई थी। एक अन्य युवती ने युवक का साथ दिया और इसे बहला-फुसलाकर नागदा ले आए। नाबालिग 7 नवंबर से गुमशुदा थी। मोबाइल लोकेशन से पुलिस को नाबालिग के यहां होने की जानकारी मिली थी। नाबालिग के मुताबिक युवक ने उससे शादी कर ली है। राजस्थान पुलिस नाबालिग को अपने साथ ले गई।