- Hindi News
- मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत पदक पर कब्जा
मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत पदक पर कब्जा
नागदा. हरियाणाकुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में 6 7 दिसंबर को आयोजित ऑल स्टाइल मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में शहर के वु-शु कूंग्फू एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने मप्र टीम का प्रतिनिधित्व कर जौहर दिखाया। मनोज झा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में विशाल पाल सूरज ने स्वर्ण पदक, पंकज ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, मप्र के खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर ताइक्वांडो मार्शल आर्ट अकादमी अध्यक्ष इंद्रकुंवर शेखावत, सचिव राजकुमारी कौड़ी, खेल प्रशिक्षक विजय बौरासी, सुभाष प्रजापत, प्रमोद अलाडिया, पूजा अलाडिया, शुभम पोरवाल, सोनू प्रजापत, अभिषेक राठौर आदि ने हर्ष जताया।