पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन बिना मियादी वारंटियों का पकड़ा

तीन बिना मियादी वारंटियों का पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बिना मियादी वारंटियों का पकड़ा

इंगोरिया| पुलिसने 3 बिना मियादी वारंटियों को पकडा़ है। थाना प्रभारी बी.एल. यादव ने बताया कि नरसिंग पिता वरदीचंद चिखलीगर निवासी गरोठ जिला मंदसौर, कालू पिता नरसिंग निवासी सुरजना गरोठ को धारा 25 आर्म्स ऐक्ट एवं राधेश्याम पिता नाथूजी बागरी निवासी पाटन आलोट जिला रतलाम को धारा 4,6,9 गोवंश प्रतिषेध के तहत गिरफ्तार किया है।

जानलेवाहमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

इंगोरिया | पुलिसने ग्राम पलसोडा़ के केसूराम सुतार के 4 पुत्रों राजाराम ,दिनेश, बद्रीलाल एवं गुड़िया को प्राण घातक हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गत दिनों आरोपियों ने तुफानसिंह पिता हठेसिंह मोगिया पर जानलेवा हमला किया था।

चावलाको श्रद्धांजलि दी

घौंसला| नागदाके पत्रकार मनजीतसिंह चावला का गतदिनों हुए निधन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 2 मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ. मुकेश सेडवानी, दिनेश वर्मा, दिनेश डाबी, मप्र श्रम जीवी प्रत्रकार संघ के महिदपुर सहसचिव कपिल वर्मा, पंकल सांकला,नागू वर्मा, अशोक कुमावत, मोंटी अग्रवाल, लखन, सुरेश डाबी आदि मौजूद रहे।