पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों ने रैली निकाली, समाजजनों ने महाआरती की

श्रमिकों ने रैली निकाली, समाजजनों ने महाआरती की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रमिकों ने विश्वकर्मा जयंती पर रैली निकालकर सभा का आयोजन किया तो पांचाल समाज ने विश्वकर्मा मंदिर में महाआरती की। वहीं कारखानों में भी विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा बुधवार शाम 5.30 बजे विश्वकर्मा जयंती पर ग्रेसिम उद्योग के पॉवर हाउस गेट से रैली निकाली गई। इसमें शहर के सभी उद्योगों के श्रमिक, बिजली विभाग नपा के कर्मचारी शामिल हुए। रैली श्रमिक कॉलोनी होकर सी ब्लॉक स्थित कल्याण मंडप में पहुंचकर सभा के रुप में परिवर्तित हुई। यहां मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुल्तान सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए प्रदेशभर में श्रमिकों के हित में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए जोधसिंह राठौर ने समझौते की जानकारी श्रमिकों को दी। संचालन अशोक गुर्जर ने किया। इस मौके पर दशरथसिंह तंवर, राजकुमार सिसौदिया, राजेंद्र पेंडसे, गुलाम अली खान, कैलाश मरमट, बालकृष्ण धोलपूरे, कन्हैयालाल शर्मा आदि मौजूद थे।

समाजजनोंने महाआरती की

पांचालसमाज द्वारा सुबह 10.30 बजे महिदपुर रोड स्थित पांचाल धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद शाम 7.30 बजे श्रीराम कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, पार्षद राजेश धाकड़, समाज अध्यक्ष सुखदेव पांचाल, भगवती पांचाल, मुकेश पांचाल, प्रकाश पांचाल, रमेश पांचाल, प्रभुलाल पांचाल, सत्यनारायण पांचाल आदि मौजूद थे।

यहांभी हुआ आयोजन

कन्हैयाआईटीआई में सुबह 10 बजे विधि-विधान से विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों द्वारा कार्यशाला संस्था प्रांगण की आकर्षक सजावट की गई थी। संस्था प्रमुख विकास चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा का महत्व बताया। पूजा के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

भामसं द्वारा जयंती पर निकाली गई रैली।

विश्वकर्मा मंदिर में आरती करते पंडितजी मौजूद समाजजन।